Advertisement

बीच बाजार युवती को छेड़ने पर युवक की हुई धुनाई

कानपुर। जवाहर नगर चौराहा स्थित बालाजी चौराहे के पास युवती को छेड़ना युवक को भारी पड़ गया। बताया जाता है कि रायपुरवा निवासी युवती अपनी मां के साथ कहीं जाने को निकली थी । तभी जवाहर नगर स्थित बालाजी चौरहे पर युवक ने युवती को किसी बात पर थप्पड़ मार दिया। बताया जाता है को दोनों एक ही मुहल्ले के रहने वाले हैं। आरोप है की युवक युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती के मना करने पर नशे की हालत में युवक ने थप्पड़ मार दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी। हालांकि युवती ने मामला आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया और पुलिस को शिकायत किए बिना मां के साथ घर चली गई। नजीराबाद थाना प्रभारी ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh