Advertisement

घाटमपुर में पुलिस ने पकड़े नकली नोट,गैंग ने बाजार में चलाए लाखों के नोट

घाटमपुर में पुलिस ने पकड़े नकली नोट: गैंग ने बाजार में चलाए लाखों के नोट, गेम में हारे तो चुना रास्ता, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

घाटमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने नकली नोट मार्केट में चलाने वाले एक गिरोह को धर दबोचा है, गिरोह में नाबालिग भी शामिल है, आरोपी हर महीने 25 से 30 हजार तक के नकली नोट बाजार में चलाते थे। आरोपियों द्वारा बीते तीन माह में लगभग तीन लाख के नकली नोट बाजार में चलाएं जाने की आशंका है। आरोपी मोबाइल के गेम में छ लाख रुपए हारे थे, जिसके बाद रास्ता चुना, पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद हुए नकली नोटों को देवास लैब जांच के लिए भेजा है।

घाटमपुर पुलिस की गिरफ्त में आए नकली नोट छापने वाले गैंग के दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिसमे एक नाबालिग शामिल है, युवक दुकानों में जाकर नकली नोट चलाने के साथ नोट छापने का भी काम करते थे। युवकों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उनके साथियों ने बीते तीन माह में लगभग तीन लाख के नकली नोट बाजार में चलाए जाने की आशंका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक प्रिंट मशीन समेत 42000 रुपए नकली नोट बरामद किए है, दो पेपर पैकेट, व दो कटर जिन्हे पुलिस ने जांच के लिए देवास लैब भेजा है। मामले में कानपुर एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है। आरोपियों में नाबालिग भी शामिल है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh