Advertisement

कानपुर। गर्ल्स हॉस्टलों में संचालकों की मनमानी रोकने के लिए पुलिस कड़े नियम लागू करने जा रही है। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने आज शहर के सभी महिला हॉस्टलों की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है। इस टीम की अगुवाई महिला अधिकारी डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा करेगी। सभी हॉस्टलों में जाकर यह टीम छात्राओं की सुरक्षा संबंधी सभी उपायों को सुनिश्चित करेगी। हॉस्टलों में सीसीटीवी कैमरे, महिला सफाई कर्मचारी की ही तैनाती, महिला वार्डन तथा पुरुषों की एंट्री पर रोक जैसी आवश्यक नियम लागू किए जाएंगे। दशहरा के बाद यह टीम अपना काम प्रारंभ कर देगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली सभी छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh