Advertisement

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 एवं एसपी आऊटर श्री तेज स्वरूप सिंह ने आज ग्राम पंचायत मऊनखत वि0ख0 घाटमपुर में बनाई जाने वाली गौवंश आश्रय स्थल की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत में अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल बन जाने के बाद इस क्षेत्र में ग्रामीण वासियों को आवारा गौवंश की समस्या से निदान मिल जायेगा। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि अति शीघ्रताशीघ्र से गौवंश आश्रय स्थल के कार्य को तेजी से आरम्भ कराया जाए।
ततपश्चात जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत मऊनखत वि0ख0 घाटमपुर में हर घर जल से नल योजना के तहत डाली जा रही पाइप लाइन एवं निर्माणाधीन पम्प हाउस के कार्य का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तेजी से कार्य को पूर्ण किया जाए तथा समस्त घरों में पाइप लाइन का कनेक्शन दिया जाए एक भी घर कनेक्शन से छूटने न पाए ।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पाइप लाइन डालने में गांव की जो भी सड़क , सीसी रोड , खरंजा आदि को खोदा गया है,उसे उसी स्थिति में ठीक करने की जिम्मेदारी सम्बन्धित कार्यदाई संस्था की है, इस कार्य मे लापरवाही करने वाली कार्यदाई संस्था के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh