Advertisement

गुरुद्वारा संकट हरन दुःख निवारण सरसैया घाट पर गंगा जी के घाटों का स्वच्छता अभियान हुआ

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी के काफिले की पड़ाव स्थली पर जीवन्त विराजमान श्री गुरु ग्रन्थ साहब जी के स्वामित्व में संचालित गुरुद्वारा संकट हरन दुःख निवारण सरसैया घाट, सिविल लाइन्स, कानपुर नगर में गंगा जी के घाटों का स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत खालसा गर्ल्स इण्टर कालेज, गोविन्द नगर, कानपुर नगर की प्रधानाचार्या डॉ० रमील कौर भल्ला ने अपने विद्यालय की छात्राओं के साथ सफाई वाहे गुरु वाहे गुरु का जाप करते हुए श्रृद्धा के साथ की गंगा पार्क में गुरुद्वारा साहब के सेवादार रमिन्दर सिंह रिंकू’ द्वारा वृक्षारोपण आयोजित किया गया जिसमे माननीय अल्पसंख्यक आयोग सरदार परविन्दर सिंह, साँसद श्री सत्यदेव पचौरी जी विधायक श्री महेश त्रिवेदी जी, जिला अध्यक्ष उत्तर भाजपा सुनील बजाज जी, जिला अध्यक्ष दक्षिण बीना आर्या जी श्रीकृष्ण दीक्षित “बड़े जी’, सरदार अजीत सिंह छाबड़ा जी क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा तथा सरदार हरप्रीत सिंह ने वृक्ष लगाये उपरोक्त सभी महानुभावों ने गुरुद्वारा साहब में मत्था टेका तथा उनका सिरोपा देकर स्वागत किया गया तथा लंगर छकाया गया एवम् संगत ने भी लंगर छका गुरुद्वारा साहब में रमिन्दर सिंह ‘रिंकू’ गुरमीत सिंह शम्मी, परमजीत सिंह, अमरजीत कौर, निर्मलजीत कौर ने बढ़-चढ़कर सेवा की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh