Advertisement

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती

कानपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती, चरखा चलाकर गांधी जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है ,,,आज ही के दिन लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म हुआ था इस लिये 2 अक्टूबर का दिन देश के लिए बहुत ख़ास महत्व रखता है,,,,

दो अक्टूबर के दिन कानपुर के तिलक हाल में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की,,,इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने चरखा चलकर महात्मा गांधी को नमन किया,,,,
कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने कहा की तिलक हाल में रामधुन व भजन गाया है,,,उन्होंने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने शांति व अहिंसा के लिए लिए शहादत दी थी,,,इसलिए आज पूरा देश महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चल रहा है,,,

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अपना बलिदान देश में अमन चैन के लिए दिया था,,,उसको हमें याद रखना चाहिए,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh