2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ कानपुर नगर द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आव्हान पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु शांतिपूर्ण पैदल यात्रा सिंचाई विभाग से फूल बाग गांधी प्रतिमा तक करते हुए महिला शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष रुचि त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू लता पांडे उपाध्यक्ष राशि पाठक द्वारा फूल बाग स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तद पश्चात पुरानी पेंशन बहाली हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर नगर के प्रतिनिधि के माध्यम से फूल बाग में सौंपा गया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबंधित सभी संगठनों ने प्रतिभाग किया। जिला अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ रुचि त्रिवेदी एवं महामंत्री आशा कटियार द्वारा संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री जी एवं यशस्वी प्रधानमंत्री जी से पुरानी पेंशन बहाली हेतु अनुरोध किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की तरफ से राजा भरत अवस्थी ने ज्ञापन सौंपा। महिला शिक्षक संघ कानपुर नगर की प्रत्येक ब्लॉक से भारी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ संरक्षिका पूनम दीक्षित उपाध्यक्ष डॉ अलका गुप्ता, डॉ कामायनी शर्मा , अर्चना वर्मा, अनीता द्विवेदी, मीडिया प्रभारी वसुंधरा वर्धन एवं अन्य पदाधिकारी विजेता खन्ना, कविता अवस्थी, आशू जैन, दुर्गा देवी , एवं अन्य संगठनों से
विनोद पांडे, योगेश शुक्ला, रोहित तिवारी आदि उपस्थित रहे।
पुरानी पेंशन बहाली हेतु शांतिपूर्ण पैदल यात्रा


















