Advertisement

जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी एवं मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर श्री सुधीर कुमार जी के द्वारा परिषदीय विद्यालयों में तैनात अध्यापकों के लैंग्वेज ट्रेनिंग एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट हेतु विगत 15 दिनों से स्पीकवेल संस्थान मे चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन विकास भवन सभागार में किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा अपेक्षा की गई कि इस प्रशिक्षण के पश्चात एक ऐसा वर्क प्लान बनाया जाए जिसमें जिन शिक्षकों ने स्पीकवेल से प्रशिक्षण प्राप्त किया है उनको मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य दायित्व देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों मे प्रशिक्षण के अनुभव को शेयर किया तथा इस प्रकार के प्रशिक्षण किस प्रकार से सहायक सिद्ध होंगे की विस्तृत चर्चा की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh