Advertisement

कानपुर,गोल्डन लायनेस ईस्ट क्लब ने विनायकपुर में 11 नंम्बर क्रासिंग के पास मलिन बस्ती की सौ झुग्गियों में दिवाली का सामान वितरण किया जिसमे लइया,खील, खिलौने,तेल,बत्ती,दीपक आदि सामान गरीबों में वितरित किया वही अध्यक्ष अपर्णा सिंह ने बताया कि साल भर का सबसे बढ़ा दीपावली का त्योहार उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है।लोग अपने-अपने घर मे खुशी के दीप जलाते है जिससे हर घर रोशनी से झिलमिला उठे।क्लब की पदाधिकारियों ने मलिन बस्ती में दिवाली का समान वितरण किया जहां लोगो के चेहरे पर खुशी देखने को मिली वहीं क्लब के लोगों ने अपार आत्मशांति का अनुभव किया।उन्होंने समाज में संपन्न लोगों को सार्थक दिवाली मनाने का संदेश दिया है और बताया कि गरीब बच्चों के साथ त्योहार मनाने से खुशियां दोगुनी हो जाती हैं।वही इस मौके पर अध्यक्ष अपर्णा सिंह,वॉइस एमसीसी हेमलता शर्मा,सचिन मीनू,कोषाध्यक्ष सुषमा वर्मा,रीना शर्मा,कुंती सिंह,रश्मि सिंह,सुमन त्रिपाठी,ममता श्रीवास्तव,रुचि अग्रवाल,मोनिका अग्रवाल, अनीता आदि क्लब की सदस्य मौजूद रही।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh