समाजवादी पार्टी के संस्थापक व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस सभा में कानपुर शहर के तीनों सपा विधायकों के साथ साथ सभी दलों के नेताओं ने व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी अपनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कैंट विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने कहा कि समाजवाद के पुरोधा स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने हमेशा समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया। युवाओं ,किसानों,व महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं अपनी सरकार में चलाई। हमेशा ही समाजवादी सोच को लेकर चलने वाले स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने देश को एक नई दिशा दी। बाद में जब रक्षा मंत्री के तौर पर वह केंद्र में पहुंचे तब वहां पर सेना को भी आगे बढ़ाने का कार्य किया। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने हमेशा ही युवाओं को तरजीह दी है और समाज के मुख्य दशा दिशा से जुड़ने का भी प्रयास किया हैं।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की याद में श्रद्धांजलि सभा की गई आयोजित


















