Advertisement

प्रमुख सचिव, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी जनपद कानपुर नगर श्री अनुराग श्रीवास्तव ने आज चुन्नीगंज में निर्माणाधीन आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी श्री विशाख जी0, नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा, अपर नगर आयुक्त श्री सूर्यकान्त त्रिपाठी सहित सभी संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के समय प्रमुख सचिव को अवगत कराया गया कि यह कन्वेंशन सेंटर कानपुर की एक प्रतिष्ठित परियोजना है, जो कानपुर शहर और क्षेत्र में कला, संस्कृति, व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए “सेंट्रल एक्टिविटी हब” होगा। ईपीसी मॉडल पर विकासकर्ता ने इस प्रोजेक्ट के लिए थीम बेस्ड डिजाइन तैयार किया है। इस परियोजना की कुल लागत 80 करोड़ है, जिसमें से 67.41 करोड़ का कार्य बहुमंजिला भवन के निर्माण के लिए है जिसमें अत्याधुनिक सभागार, प्रदर्शनी हॉल, सम्मेलन कक्ष, 100 क्षमता बैठक कक्ष, अतिथि कमरे, फ़ूड कोर्ट, कवर्ड पार्किंग, व्यावसायिक दुकानें, व्यापार केंद्र, रेस्टोरेंट आदि शामिल है।
भवन को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में डिजाइन किया गया है, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को भवन में शामिल किया गया है, छत पर लगे सोलर पैनल के साथ पूरा भवन एनर्जी एफिशिएंट होगा, जिससे बेसिक लाइटिंग की जाएगी।वर्तमान में इस परियोजना की भौतिक प्रगति 35 प्रतिशत तथा वित्तीय प्रगति 20 प्रतिशत है एवं इसके साथ ही परियोजना के मुख्य भवन इंजीनियर संरचना को भी जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा। अनुबन्ध के अनुसार इस परियोजना को माह सितम्बर, 2023 तक पूर्ण किया जाना है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh