Advertisement

भारत सरकार की तरफ से युवाओं को दिवाली पर सरकारी नौकरी का तौहफा

इस दीवाली भारत सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरी का तौहफा दिया है… देश मे प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत लगभग 6 मंत्रालय 8 विभागों मे 10 लाख युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी दी गयी है… नवनिर्मित 75 हजार लाभार्थियों को आज प्रथम चरण मे नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया… इस दौरान कानपुर के चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मे भी केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलो की मंत्री स्मृति ईरानी, विधान सभा स्पीकर सतीश महाना और सांसद सत्यदेव पचौरी ने 306 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे… रोजगार मेले मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़े…. इस दौरान सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि इस अमृत काल मे भारत को नया भारत बनाना है। गृह मंत्रालय से रेलवे तक, शहरी से लेकर ग्रमीण तक और स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक नौकरियां दी जा रही हैं। भारत दुनिया की 5 वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। बीते 8 वर्ष में भारत मे आने वाली रुकावटों को दूर किया गया है। सवा करोड़ युवाओं को स्किल इंडिया के तहत ट्रेनिंग दी गयी है। मुद्रा योजना का लाभ पाने वाली सबसे ज्यादा महिलाएं और बेटियां है। डिजिटल अभियान में भी लाखों लोगों को डिजिटल सेक्टर में रोजगार मिला है। जिसके बाद कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश मुख्यालय,ITBP विभाग, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पोस्टल डिपार्टमेंट, इनकम टैक्स विभाग, bsf सहित पहले भारतीय रेलवे के 25 युवाओं को नियुक्ति पत्रों से नवाजा गया….

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh