Advertisement

धनतेरस के अवसर पर सांसद पचौरी ने बांटी सौगात…

कानपुर 22अक्टूबर। दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृतिम अंग सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत उनकी आवश्यकता नुसार उपकरण दिए जाने हेतु शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि सांसद सत्यदेव पचौरी व बिधानपरिषद सदस्य अरुण पाठक द्वारा 60 दिव्यांगजनों ट्राईसाईकिल व 6दिव्यांगजनों को श्रवण यँत्र, व 3दिव्यांग जनों को बैसाखी 3को व्हील चेयर व स्मार्ट केन उपकरण वितरण किया गया।
इस अवसर पर सांसद पचौरी नें कहा की रौशनी के पर्व दीपावली पर बप्पा गणेश के साथ माँ लक्ष्मी आप सभी पर कृपा करें… आज धनतेरस के अवसर पर इन निर्धन दिव्यांगजनों ट्राय साईकिल बाँट कर जो इनके चेहरों पर रोशन मुस्कान देख पारहा हूं वह दिल को शुकुन देने वाली है आज देश के प्रधानमंत्री द्वाराआज ही 75 हजार परिवारों को देश में आत्मनिर्भर बनाया है ओर आज के दिन कानपुर में दिव्यांग सशक्तीकरण विभागद्वारा 60 दिव्यांग जनों कृतिम अंग उपकरण योजना के तहत उनको ट्रायसाइकल, कर्ण श्रवण शक्ति मशीन वितरित की है इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेंरे लिये सौभाग्य शाली है। मंचसंचालन करते हुये पार्षद राघवेंद्र मिश्रा व दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की सरकार दिव्यांगजन को विवाह पुरस्कार के रूप में दोनो व्यक्तियों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रूपया, रोजगार के लिए दुकान संचालन के लिए दस हजार रूपया, दुकान निर्माण के लिए बीस हजार रूपया देती है। दिव्यांग पेंशन के लिए प्रति माह 1000 रूपया दिव्यांगजनों को सरकार की तरफ से मिलते हैं।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम, पार्षद राघवेन्द मिश्रा, वीरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष विकलांग एसोसिएशन, हृदेश सिंह, संयोजक भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ एवं जिला कार्यालय के प्रशान्त कुमार, गोविन्द आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh