Advertisement

कानपुर बढ़ रहे डेंगू और मलेरिया के प्रकोप को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कानपुर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ हाथो में मच्छरदानी लेकर किया प्रदर्शन

कानपुर शहर में डेंगू का प्रकोप लगातार अपने पैर फैला रहा है।जिसको लेकर कानपुर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर हाथो में मच्छरदानी और तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। और लोगो को डेंगू से बचने के लिए जागरूक किया गया।

आपको बताते चले की कानपुर के दबौली में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और शहर में तेजी से बढ़ रहे डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे। जहां उन्होंने जगह जगह सड़क पर फैली गंदगी को नगर निगम द्वारा सफाई न होने से नाराज होकर विभाग के खिलाफ मच्छरदानी हाथो में लेकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सचिव विकास अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के बड़े बड़े दावे कर रही है।मगर शहर में जगह जगह फैली गंदगी और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते लोग बीमार हो रहे है। मगर जिला प्रशासन बीमारी से अनजान बना हुआ है। जिसकी वजह से उन्हें सड़क पर उतर कर आज प्रदर्शन करना पड़ रहा है,साथ ही लोगो को डेंगू से स्वयं बचने के लिए जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh