Advertisement

देश के पूर्व प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयन्ती की पूर्व संध्या पर प्रतिमा पर माल्यार्पण की

कानपुर ,देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री भारतरत्न बल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयन्ती की पूर्व संध्या पर शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर द्वारा मूलगंज चैराहा स्थित पटेल प्रतिमा को नहला धुलाकर सुवसित फूलमालाओं से सुसज्जित करने के पश्चात आयोजित पुष्पांजलि सभा मे पटेल को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का कर्मयोगी महानायक बताते हुए शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने कहा कि गुजरात के एक छोटे किसान परिवार मे सन् 1875 में जन्मे बल्लभ भाई पटेल ने अभाव ग्रस्त परिस्थितियों मे भी कठिन परिश्रम से प्राथमिक व उच्चशिक्षा प्राप्त करके बैरिस्टर बनने वाले पटेल ने गुजरात के भीषण सूखाग्रस्त त्रासदी एवं क्रूर अंग्रेजी हुकूमत के जुल्मो से त्रस्त किसानो को संगठित कर उनके हक मे जुझारु आंन्दोलन की सफलता दिलाने वाले बल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी के सानिध्य मे भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन मे कूंदकर अपने शौर्य व बुद्धिमतापूर्ण व्यक्तित्व के कारण सरदार बल्लभ भाई पटेल के रुप मे विख्यात ही नही हुये बल्कि सन् 1918 से 1942 के मध्य सभी आन्दोलनो मे जेल यातना सहने के बाद 1947 में देश को प्राप्त आजादी के पश्चात लौहपुरुष बनकर देश के उपप्रधानमंत्री के रुप में 565 देशी रियासतो को द्रढ़ता एवं कटिबद्धता से देश के नव विकसित लोकतांत्रिक व्यवस्था मे समाहित कर अपनी विलक्षण कार्यशैली का परिचय दिया। पुष्पांजलि सभा मे मदन मोहन शुक्ल, शंकर दत्त मिश्र, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, दिलीप शुक्ला, ग्रीन बाबू सोनकर, पार्षद नूर आलम, पदम मोहन मिश्र,इम्तियाज रईस, अब्दुल आरिफ, इमरान कुरैशी, मो0 आसिफ, दीपक मेहरोत्रा, हाजी अफजाल, नमिता कनौजिया, नीरज द्विवेदी, आदि विशेष रुप से उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh