प्रधानमंत्री के विजन कानपुर 2047 को लेकर कानपुर विकास प्राधिकरण ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट एवं इनोवेशन एंड स्टार्टअप क्षेत्र से जुड़े हुए कानपुर नगर वासियों एवं विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया….ग्रीनपार्क में हुये इस संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार डॉ रईस और मंडल आयुक्त डॉ राजशेखर मुख्य अतिथि रहे….रोल ऑफ कानपुर डेवलोपमेन्ट अथॉरिटी इन मेकिंग उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन इकोनामी विषय पर आधारित इस विचार विमर्श संवाद में 4 पैनर आयोजित हुए…दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसके बाद उद्योगपति, बिल्डरों, आर डब्ल्यू ए, कॉमर्शियल डेवलपर्स ने पहले पैनल में शामिल होकर अपने विचारों को साझा किया…दूसरे पैनल में डॉक्टर, विशेषज्ञ…तीसरे पैनल में शिक्षा से जुड़े प्रबुद्ध जन वैज्ञानिकों और अंतिम पैनल में इंफ्रास्ट्रक्चर,आर्किटेक्ट में भाग लेते हुए अपने नए नए विचारों को साझा कर एक दूसरे के साथ मंथन किया….परिचर्चा के बाद मंडल आयुक्त डॉ शेख ने बताया कि उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा शहर होगा जिसमें इस विषय को लेकर पर चर्चा की गई है…. मास्टर प्लान का ड्राफ्ट शासन को भेजा जा चुका है….परिचर्चा में सबसे पहले एक मूल पर उचित स्थान मुहैया हो शहर के चारों तरफ सैटेलाइट टाउनशिप बनाने साथ ही गंगा प्रोटेशियल का यूज और टी ओ डी और टीडीआर प्रोजेक्ट सामने आए हैं जिन पर मंथन किया गया है।


















