Advertisement

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार को ज्ञापन सौपा-राजा भरत अवस्थी

कानपुर, आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों व शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार को ज्ञापन देकर यह माँग की कि उत्तर प्रदेश में एनपीएस को हटाकर ओपीएस अर्थात पुरानी पेंशन बहाल की जाए। परिषद के अध्यक्ष श्री अवस्थी ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों व शिक्षकों जिंहोने २००५ अप्रैल के बाद सरकारी सेवा में जुड़े हैं, को एनपीएस में रखकर शेयर बाजार आधारित पेंशन सिस्टम लागू किया है जो कर्मचारी शिक्षक विरोधी है। पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है, सहारा है जिसे जनप्रतिनिधि भी प्राप्त कर रहे हैं जो मात्र ५ साल के लिए चुनें जाते हैं। कर्मचारी शिक्षक जो ३०से४० वर्ष सरकारी सेवा में रहते हैं, को पुरानी पेंशन न देना प्राकृतिक अन्याय का द्योतक है। पुरानी पेंशन बहाली का पहला ज्ञापन विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार को देकर कानपुर नगर में निवास कर रहे सभी जनप्रतिनिधियों को बारी-बारी से प्रत्येक रविवार को ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन पत्र सौंपने में प्रमुख रूप से इं.ए एन द्विवेदी, साहब सरताज, रणधीर सिंह यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, हरीश श्रीवास्तव, अभय मिश्रा, राम कुमार त्रिपाठी , पंकज मिश्रा, विजय शर्मा, आदित्य शुक्ला,जितेन्द्र कुमार भट्ट, भानु प्रताप सिंह, मनोज झा,अजय द्विवेदी सिंचाई, सुरेश चंद्र,राम स्वरूप, आनंद बाजपेई, आलोक यादव,अजीत निगम, रामजी श्रीवास्तव,राम बहादुर पाण्डेय, अटल बिहारी, गंगा सागर, अभिषेक तिवारी, अवनीश त्रिपाठी, अमर नाथ, सुनिधि मिश्रा, सलोनी कुशवाहा, बृजेश, लालता यादव, डा. प्रगति रघु सक्सेना ,डेनिश क्रिस्टी, वी के तिवारी,बृजभार आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित हुये।
राजा भरत अवस्थी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश कानपुर नगर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh