,कानपुर नगर वासियों के लिए बहुत गर्व का विषय है कि इस कानपुर नगर के ही एक सम्मानित लायन अनिल कुमार जैन को वर्ल्ड क्लास नेलसन मंडेला वर्ल्ड पीस नोबेल पुरस्कार से डॉ राजकुमार टाक द्वारा पुरस्कृत किया गया है सैंट मदर टेरेसा द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि दी गई उनकी उपलब्धि उनकी सेवाओं के उपलक्ष्य में जो विगत 40 वर्षों से लगातार समाज के हित में मूक-बधिर बच्चों के लिए,ब्लड डोनेशन,आंखों को डोनेट करवाने के लिए जो बच्चे निस्सहाय हैं कोई छत नहीं है उनको छत दिलवाले के लिए विकलांग बच्चों के लिए स्कूल खुलवाने के लिए और विशेष रूप से कोविड समय के 2 वर्ष के काल में झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वालों को सुबह शाम का खाना देने के लिए यह नोबेल पुरस्कार सेवा के रूप में पुरस्कृत किया गया है।यह प्रेरणा इनको अपनी माताजी किरण देवी भुज से मिली।गौ सेवा कार्य इनके बचपन में इनकी रगों में है जो कि इनकी माता जी के पास जो भी आता था वह बिना कुछ लिए हुए नहीं जाता था अगर कुछ नहीं भी लेता है तो उसको कुछ ना कुछ खिला कर के भेज देती और गाय के प्रति विशेष प्रेम रहा गौशालाओं में कोई न कोई सेवा करते रहते हैं।इस कार्य में इनका साथ इनकी धर्मपत्नी मीरा जैन देती हैं जिन्होंने समय-समय पर इन को बढ़ावा दिया और हमेशा इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर के साथ में रही हैं और समाज सेवा में लगी रही हैं लायंस इंटरनेशनल की तरफ से मूक-बधिर योजना चलाई जा रही है उत्तर प्रदेश मूकबधिर मुक्त 2030 उनका संकल्प है कि 2030 तक वे उत्तर प्रदेश में कोई भी व्यक्ति गूंगा बहरा ना रहे क्योंकि बहुत कठिन विषय है उसके ऊपर भी अनिल जैन अपनी पूरी सहमति व्यक्त करते हुए अपनी शक्ति के साथ जुटे हुए हैं इसके विषय में उनको लायंस इंटरनेशनल की तरफ से भी एप्लीकेशन अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है इन्होंने क्लब के हर सेवा कार्य रोटी बैंक चाय सर्दी में बांटने का कार्य सर्दियों में रास्ते में गरीब लोगों को कंबल बांटने का कार्य तन मन धन से किया है इनके लिए यह नोबेल पुरस्कार कम है।इस अवसर पर लायंस क्लब एंटी चेयर पर्सन डिप्टी गवर्नर लाइन सुभाष खन्ना,पीडीजी गोपाल तुलसियान,लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस के अध्यक्ष अशोक जौहरी,रीजन चेयरपर्सन ओम प्रकाश अग्रवाल,समाज सेविका विनीता अग्रवाल,सुरभि द्विवेदी,पूजा गुप्ता,ज्योति वर्मा,संगीता श्रीवास्तव,मोनिका श्रीवास्तव,दीपिका अस्थाना,सिमरन कौर,प्रीति अस्थाना,रीना सिंह, सुनील अग्रवाल,अंकित केसरवानी,संदीप जैन,कमल कांत तिवारी,अरविंद राय,आशीष गुप्ता,आदि मौजूद रहे।
लायन अनिल कुमार जैन को वर्ल्ड क्लास नेलसन मंडेला वर्ल्ड पीस नोबेल पुरस्कार से डॉ राजकुमार टाक द्वारा पुरस्कृत किया गया


















