संसद में पचौरी ने उठाया वायु प्रदूषण का सवाल ….
— भारत में वायु प्रदूषण के चलते 5.9% शिशु मृत्यु दर बनी गंभीर समस्या ….
— नगर के 8 क्षेत्रों में लगवाए एयर क्वालिटी मॉनिटर
– पर्यावरण मंत्री के सम्मुख उठाया 377 अंतर्गत मुद्दा….
कानपुर 6 फरवरी । कानपुर की आवोहवा में दिनों दिन फैलते जा रहे वायु प्रदूषण से चिंतित सांसद पचौरी ने देश की 130 करोड़ आबादी में भी वायु प्रदूषण के जहर में सांस लेने को मजबूर है जनमानस के प्रति अपनी पीड़ा को जातते हुए लोकसभा सत्र के दौरान 377 अंर्तगत पर्यावरण वन एवम जलवायु परिवर्तन मंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा की
भारत में निरंतर गिरती जारही वायु प्रदूषण की गुणवत्ता के चलते शिशु मृत्यु दर बढ़कर मानव जीवन में औसतन 5.9 वर्ष होंगई है । श्री पचौरी ने कहा की देश की आवोहवा में घुले जहर के जिम्मेदार कहीं न कहीं हम सभी है । उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय शोधकर्ताओं की रिपोर्ट के अनुसार बताया की भारत में शिशु मृत्यु दर के इजाफे में भी योगदान दिया है औधोगिक शहर होने के कारण कानपुर नगर संसदीय क्षेत्र कानपुर में भी वायु प्रदूषण ने शहर की आवोहवा को बुरी तरह प्रभावित किया है । उन्होंने कहा की वायु प्रदूषण के प्रति हमारी उदासीनता और संवेदनहीनता के चलते भविष्य में यह स्थिति ओर भी गंभीर विकराल हो जायेगी । प्रदूषण रोकथाम में सरकार द्वारा गए प्रयासों द्वारा चलाए जारहे इलेक्ट्रोनिक व्हीकल्स के सराहनीय कदम के साथ ही मेरे द्वारा किए गए कानपुर लोकसभा अंतर्गत आई.आई.टी.कानपुर द्वारा विकसित 8 प्रमुख चिन्हित स्थानों प्रदूषण सेंसर लगवाने के प्रयास भी किए गए है । ताकि शहर की हवा में घुले प्रदूषण रूपी जहर का आकलन सहजता से किया जा सके । लोकसभा अध्यक्ष एवम पर्यावरण मंत्री के समक्ष इस गंभीर समस्या से चिंतित सांसद पचौरी ने कहा की वायु प्रदूषण पर की समस्या सिर्फ शहरो की ही समस्या नहीं है वरन ग्रामीण क्षेत्रों की भी समस्या है इसके लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंर्तगत निगरानी केंद्र स्थापित किए जाने की आवश्कता है साथ ही उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने के लिए इसमें दंडात्मक कार्यवाही के प्रावधान भी जोड़े जाने की आवश्कता है । साथ ही पर्यावरण मंत्री से उन्होंने वायु प्रदूषण को स्वास्थ्य संबंधित आपात स्थिति घोषित कर इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की भी मांग की है ।
कानपुर में इन प्रमुख स्थानों पर लगाए गए है एयर क्वालिटी मॉनिटर …….
सराहनीय कदम के साथ ही मेरे द्वारा किए गए कानपुर लोकसभा अंतर्गत आई.आई.टी.कानपुर द्वारा विकसित 8 प्रमुख चिन्हित स्थानों पर ( डायनमिक हाइपर सोर्शेस अपॉर्समेंट स्टडी टू मॉनिटर एयर पॉल्यूशन ) (एयर क्वालिटी मॉनिटर) लगवाए गए है जिनमे पहला एफटीआई – किदवई नगर, एनएसआई – कल्याणपुर, नेहरू नगर, जरीब चौकी, नौबस्ता की दोनों क्रॉसिंग, फजलगंज, पनकी सॉलिड वेस्ट प्लांट, दादा नगर, रामदेवी चौराहा व चिडियाघर के पास इन मुख्य स्थानों पर वायु प्रदूषण मापने वाले सेंसर लगाए गए है । इन sa सभी प्रदूषण मापक यंत्रों एयर क्वालिटी मॉनिटर के सफल परीक्षण के बाद सांसद पचौरी के अनुसार इस प्रोजेक्ट को पूरे 110 वार्डो में भी लगाए जायेगे । जिससे रेजिडेंशल एरिया ,वेस्ट ट्रीटमेंट साइड,औधोगिक क्षेत्रों के साथ साथ यातायात बाधित क्षेत्रों में भी एयर क्वालिटी मॉनिटर से प्रदूषण मापा जा सकेगा।


















