Advertisement

एकजुट होकर रहेंगे व्यापारी वार्ता का आयोजन

कानपुर, उoप्रo उद्योग व्यापार मण्डल (रजि0) 24 दिसम्बर 2022 को अपने 50 वे वर्ष में प्रवेश कर चुका है एवं 2023 को स्वर्ण जयन्ती वर्ष के रूप में इसे मनाया जा रहा है 2 फरवरी 2023 को चित्रकूट के पावन धाम पर सम्पन्न हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, प्रदेश चैयरमैन महेन्द्र जैन मयूर व प्रदेश के महामंत्री डा0 दिलीप सेठ, राजेन्द्र गुप्ता एवं संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने 24 दिसम्बर 2022 से 24 दिसम्बर 2023 तक पूरे वर्ष को स्वर्ण जयन्ती वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय किया है और 6 फरवरी को सम्पूर्ण उ0प्र0 में प्रेसवार्ता आयोजित कर जिसका आगाज प्रदेशभर में किया जा रहा है और आज आप सभी के समक्ष प्रदेश चैयरमैन के रूप में प्रेस कांफ्रेस करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। पूर्व में हम सभी ने 24 दिसम्बर 2022 को दीपोत्सव कार्यक्रम करके स्वर्ण जयन्ती का शुभारम्भ किया था। कार्यक्रम प्रदेश के 75 जिलों के 310 तहसीलों सहित गांव कस्बो की इकाईयों द्वारा अपने अपने जिले में बड़ी भव्यता के साथ किया गया उपरोक्त कार्यक्रम को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर आप सभी पत्रकार बन्धुओ का व्यापार मण्डल हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त करता है।प्रेस वार्ता में बताया कि 8 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक “व्यापार मण्डल व्यापारियों के प्रतिष्ठान” कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी जिले, नगर, तहसील, कस्बे की बाजार इकाइयों में सबक जाकर आम व्यापारियों से रूबरू होगें और उनको उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की गौरवपूर्ण उपलब्धियों, संघर्षो, शहादतो, के संबंध में अवगत कराते हुए व्यापार मण्डल के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे। 13 मार्च 2023 से सहारनपुर से व्यापारी स्वाभिमान यात्रा’ नामक रथ यात्रा प्रारम्भ होगी जो पूरे प्रदेश मे जायेगी कानपुर में उपरोक्त यात्रा दिनांक 07 मई रविवार को आयेगी जिसका जिले की सीमा पर भव्य स्वागत व आगवानी की जायेगी। समाजसेवियों को कानपुर जिला इकाई द्वारा सम्मानित किया जावेगा। पं० श्याम बिहारी मिश्रा की जन्म जयन्ती 8 मई 2023 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहुंचेगी और उसका समापन किया जाएगा! नगर अध्यक्ष राजेश कुमार, महासचिव कृपाशंकर त्रिवेदी, संरक्षक रामेश्वर गुप्ता, मणिकांत जैन, राकेश सिंह मंत्री प्रदेश, रामकिशोर मिश्रा प्रदेश कोषाध्यक्ष , विजय पांडे मंडल अध्यक्ष, इत्यादि लोग मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh