Advertisement

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने रेल मंत्री से की मुलाकात

कानपुर,गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी  ने फजलगंज से लेकर नंदलाल चौराहा तक ओवर ब्रिज पुल के निर्माण हेतु रेल मंत्री को पूर्व में एक आग्रह पत्र दिया था। जिस के संदर्भ में मंत्री द्वारा,विधायक को दिये गये,लिखित सूचनार्थ पत्र को लेकर, उक्त संबंध में रेलवे के पार्ट को बनाने की मंजूरी देने हेतु विधायक सुरेंद्र मैथानी ने  मंत्री अश्विनी वैष्णव  से (सदन) लोकसभा के अंदर, उनके कार्यालय में उनसे, दिल्ली में भेट करी।विधायक ने भीषण जाम की समस्या के विकल्प के रूप में कानपुर दक्षिण से उत्तर को जोड़ने वाले, गोविंदपुरी पुल को एलिवेटेड बनाकर नंदलाल चौराहे तक, एक अतिरिक्त ओवर ब्रिज ( ऊपर गामी मार्ग ), देने के सम्बन्ध में  रेल मंत्री  को,पूर्व में, दिनांक 15/12/2022 को संसद भवन नई दिल्ली के रेल मंत्रालय में जाकर,जनहित में लिखित रूप से मांग की थी। जिस के संबंध में मंत्री द्वारा विधायक को लिखित रूप से अग्रिम कार्रवाई से अवगत कराया गया था उक्त पत्र के साथ, विधायक ने, मंत्री  से भेंटकर उनको बताया कि, गोविन्द पुरी पुल पर, ओवर ब्रिज आने और जाने के लिये अलग-अलग है। परन्तु पुराने ओवर ब्रिज से उतरने वाले या नये ओवर ब्रिज पर चढ़ने वाले आम लोगों को, भीषण जाम का सामना करना पड़ता है। गोविन्द पुरी पुराने पुल के मार्ग का लाभ, जाम मुक्ति में नही मिलता है। क्योंकि सारे प्रशासनिक ऑफिस, बड़े सरकारी एवं प्राइवेट अस्तपताल, कचहरी एवं आई.आई.टी., मेडिकल कॉलेज, एच.बी.टी.यू. एवं कानपुर विश्वविद्यालय तथा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटि सहित स्टाक एक्सचेंज एवं बाजारों की थोक मण्डियां कानपुर उत्तर क्षेत्र में ही हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh