Advertisement

मण्डलायुक्त, कानपुर डा0 राजशेखर ने दिनांक 07.02.2023 को पंचायती राज विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे लम्बित आडिट प्रस्तर, ग्राम पंचायत सचिवालय, जन सेवा केन्द्र, वर्ष 2023-24 की वार्षिक कार्ययोजना, जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत वित्तीय व्यय तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अन्तर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के निर्माण कार्यो की समीक्षा की गयी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कन्नौज, औरैया, जिला विकास अधिकारी इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, समस्त अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, समस्त जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, उप निदेशक लेखा परीक्षा, उप निदेशक पंचायत व संयुक्त विकास आयुक्त उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh