Advertisement

दिव्यांगजन की समस्याओं को लेकर भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ ने सी०एम०ओ० को सौंपा ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हृदेश सिंह के नेत्रत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल सीएमओ कानपुर नगर से मिल कर दिव्यांगजनो की समस्याओं के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा|
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आगे से दिव्यांगजनों की यूडी आईडी बनने में कोई भी समस्या नहीं आएगी| अगर कोई समस्या होती है तो तत्काल प्रभाव से मुलाकात कर अवगत कराये |
जिला संयोजक हृदेश सिंह ने बताया की दिव्यांगजनों को यू.डी.आई.डी. कार्ड बनवाने में तमाम प्रकार की समस्या आ रही है| यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मामले को उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में लाया जायेगा|
प्रतिनिधिमंडल में हृदेश सिंह संयोजक भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ, नीरज प्रजापति, सत्येंद्र कुमार, आशु निगम, नजरुल आदि लोग मौजूद थे l

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh