19 फरवरी रविवार को लॉयन अशोक जौहरी जी की अध्यक्षता में लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस ने गोल्डन पेटल्स लॉन सिविल कचहरी कानपुर में संचालक मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्षों का सम्मान, और पिकनिक का आयोजन किया
गणेश जी वंदना के सुंदर सांस्कृतिक नृत्य और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस सभा में मंडल 321 b2 के मंडलाध्यक्ष लॉयन अभिनव सिंह जी और उप मंडलाध्यक्ष प्रथम लॉयन अमिताभ तिवारी जी ने अधिकारिक यात्रा की उन्होंने बड़ी गंभीरता से क्लब के मिनट्स बुक उपस्थिति रजिस्टर, अन्य रिकॉर्ड्स का निरीक्षण किया और क्लब द्वारा रखे जा रहे रिकॉर्ड को पूरा हो सही पाया उन्होंने क्लब द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की प्रशंसा करते हुए कहा कि है बड़ी खुशी की बात है। कि यह क्लब हमेशा से नियमों का पालन करता है और क्लब में आना ही अपने-अपने बड़े गौरव की बात है। यह क्लब मंडल का सिरमौर क्लब है लॉयन अध्यक्ष अशोक जौहरी जी द्वारा मंडलाध्यक्ष लॉयन अभिनव सिंह जी, उप मंडलाध्यक्ष प्रथम लॉयन अमिताभ तिवारी जी का शाल व माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत, अभिनंदन और सम्मान किया गया तत्पश्चात पूर्व मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस सभा में डिस्ट्रिक्ट के आए हुए पूर्व मंडल अध्यक्षों लॉयन महेंद्र मोहन गुप्ता, लॉयन महेंद्र अग्रवाल, लॉयन अशोक टंडन, लॉयन श्री गोपाल तुलसियान, लॉयन श्यामजी निगम, लायन वंदना निगम, लॉयन चित्र दयाल, लॉयन किरण सिंह, लॉयन डीपी सिंह, लायन अनिल गुप्ता, लायन राजकुमार अग्रवाल को लॉयन अध्यक्ष अशोक जौहरी जी और लायन सीए ज्ञान प्रकाश गुप्ता जी द्वारा माला पहना कर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत, अभिनंदन और सम्मान किया गया PDGs ने इस अवसर पर कहा कि लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस ने समाज के लिए बहुत ही सुंदर सेवा कार्य किए जिसमें भूख से राहत के अंतर्गत खाद पदार्थों का वितरण भंडारे चाय वितरण आदि, शिक्षा संस्थानों में शिक्षा सामग्री का वितरण, गौ सेवा, वृक्षारोपण, वृद्धजनों की सेवा एवं खाद्य सामग्री और जरूरत के सामान का वितरण आदि सामाजिक सेवा कार्य किए जो की बहुत ही सराहनीय हैं।
लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस ने अध्यक्षों का सम्मान और पिकनिक का आयोजन किया


















