Advertisement

कांशीराम ट्रामा सेंटर में बने दिव्यांग बोर्ड कार्यालय के बाहर दर्जनों दिव्यांग जनों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया

कानपुर। रामादेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेंटर में बने दिव्यांग बोर्ड कार्यालय के बाहर दर्जनों दिव्यांग जनों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाएं दिव्यांग जनों तक नहीं पहुंच पाती है जिसका मुख्य कारण यह है कि दिव्यांग बोर्ड में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी उन योजनाओं को दिव्यांग जनों तक पहुंचाने के लिए मोटी रकम की मांग करते हैं यदि दिव्यांगजन उनकी इस मांग को पूरा नहीं करते हैं तो उन्हें लगातार परेशान किया जाता है इस संबंध में कई  बार संबंधित अधिकारियों से लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तक शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है जिसके चलते आज आक्रोशित दिव्यांगों ने धरना प्रदर्शन किया है। उनका यह भी कहना है कि यदि उनकी मांगे पूरी ना हुई तो अभी दिव्यांगजन बड़ा प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh