Advertisement

समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए सर्व धर्म महासभा चलाएगी

कानपुर, अखिल भारतीय सर्व धर्म महासभा के तत्वधान में एक बैठक बाबू पुरवा में संपन्न हुई बैठक में समाज में फैली बुराइयों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई जिसमें सर्व धर्म महासभा के मुख्य महामंत्री महबूब आलम खान ने कहा आज हमारे समाज में विभिन्न तरह की बुराइयां आम होती जा रही है कुछ लोग नशे जैसी बुराइयों में फसते जा रहे हैं नौजवान नस्लें इस तरह की बुराइयों से खोखले हो सकते हैं हर तरह का अपराध व नशा मानवता को बर्बाद करता है हम सबको अपनी आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचना होगा और उन्हें जागरूक करना होगा मीटिंग में यह भी तय किया गया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर अपराध मुक्त व नशा मुक्त समाज के नाम से शहर के मिश्रित आबादी वाले विभिन्न इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने बैठक को संबोधित किया मुख्य रूप से महामंत्री महबूब आलम खान महताब आलम अंसारी इंजीनियर मोहम्मद ज़िया खान वसीम अंसारी, परवेज इकबाल, खालिद रशीद , वसीम खान, मौलाना आरिफ अत्तारी कादरी रजवी, खुर्शीद आलम, अभिषेक मिश्रा, मोहम्मद सरताज, गौतम संभवामि आदि मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh