Advertisement

मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने शहर के मदरसों का किया भ्रमण, पाठ्य पाठन एवं शि‌क्षा संचालन की देखी प्रकिया

कानपुर, उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष डाक्टर इफ्तिखार अहमद जावेद एवं राष्ट्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शहर के अनुदानित एवं गैर अनुदानित मदरसों का दौरा कर वहां के पाठ पाठन, बच्चों की स्थिति, साफ सफाई एवं शिक्षको/ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से संवाद कर शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने पर जोर दिया साथ ही बच्चों से सवालात कर उनकी शैक्षिक स्थति जानी और आवश्यक दिशानिर्देश दिए,इन मदरसों की हुई जांच
दारुत तालीम वस्सन्अत (डी टी एस ) जाजमऊ कानपुर मदरसा मखदूमिया सिराजुल उलूम दादा मियां जाजमऊ मदरसा अल जामियातुल इस्लामिया अशरफुल मदारिस गददियाना
मदरसा अल जामियातुल इस्लामिया अशरफुल मदारिस लिल बनात गददियाना ,मदरसा सिद्दिकिया जिया उल इस्लाम बेगमपुरवा इस दौरान उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के चेयरमैन के साथ आल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिस ए अरबिया के महामंत्रीमैनेजर्स एसोसिएशन मदारिस ए अरबिया नायब शहर क़ाज़ी कारी मोहम्मद सगीर आलम हबीबी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन मदारिस ए अरबिया उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी अलहाज खुर्शीद आलम, मनोज सिंह वरिष्ठ लिपिक, राजकुमार वक्फ इंस्पेक्टर आदि उपस्थित रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh