Advertisement

सीजनल अमीनो व अनुसेवकों के आन्दोलन को प्रदेश कार्यकारिणी का समर्थन

कानपुर, राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी ने आज प्रतापगढ़ जिले में चल रहे धरना अनशन को अपना समर्थन देते हुए कहा की प्रतापगढ़ के सीजनल संग्रह अमीनो व अनुसेवकों का विनियमितिकरण कर अनशन समाप्त न कराया गया तो प्रदेश भर के सीजनल अमीन व अनुसेवक प्रतापगढ़ पहुँच कर जेल भरो आन्दोलन शुरू करेंगे|
प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार व प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज ने कहा की प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी मनमानी कर रहे है और सरकार की छवी धुमिल करने में लगे है|वीरेन्द्र कुमार ने कहा की प्रतापगढ़ के सीजनल अमीन व अनुसेवक 20 दिन से धरना अनशन कर रहे है और जिलाधिकारी कान में तेल डाले बैठे है| इसे कतई बरदास्त नहीं किया जायेगा|
प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज ने कहा की सीजनल कर्मचारियों का हमेशा से उत्पीडन होता रहा है| जिन अधिकारियों के अन्डर में हम काम करते हैं वही हमारा शोषण व उत्पीडन करते हैं| पुरी उम्र राजस्व विभाग में खपाने के बाद भी हमे विनियमित नहीं किया गया| अब पानी सर से बाहर हो गया है|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh