Advertisement

अंध विद्यालय नेहरू नगर में रॉबर्ट लुइ ब्रेल की 215 वीं जयंती पर साप्ताहिक समारोह का आयोजन हुआ

अन्तर्राष्ट्रीय ब्रेल दिवस ( सर रॉबर्ट लुई ब्रेल की 215 वीं जयंती ) के साप्ताहिक समारोह के उपलक्ष्य पर हुई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण एवं कार्यक्रम के संबंध में विद्यालय में सर लुई ब्रेल की 215 वीं जयंती साप्ताहिक समारोह के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे ब्रेल रीडिंग/ राइटिंग (हिंदी + अंग्रेजी), सामान्य ज्ञान, संगीत प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिताओ मे सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर ग्रुप के बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया शैक्षिक वर्ष 2022-2023 के लिए अर्पित अवस्थी, आलोक सोनी, नीलेश, मजहर, हर्ष, आयुष सिंह, अक्षय, आर्यन शुक्ला, सतीश शुक्ला, इत्यादि बच्चे पुरस्कृत हुए कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को 1001रू व ट्रॉफी प्रदान की गई तथा ब्लाइंड क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीम, मैन ऑफ़ द मैच को धनराशी एवं ट्रोफी के साथ पुरूस्कृत किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री एडीजे श्री आलोक अग्निहोत्री ने सर लुई ब्रेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन किया कार्यक्रम का संचालन एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य इन्द्रजीत सिंह ने किया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री एडीजे आलोक अग्निहोत्री विद्यालय एवं दिव्यांग जनों को हर तरह का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया दिनांक 04/01/2024 को विद्यालय के छात्र अक्षय कुमार को जूनियर अंग्रेजी ब्रेल पठन में प्रथम स्थान राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ द्वारा प्राप्त किया, दीपांशु पासवान हिंदी ब्रेल लेखन में द्वितीय स्थान राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ द्वारा प्राप्त किया और चित्रकूट प्रतियोगिता में गए हुए छात्र शुभम, मजहर, आयुष, आर्यन ने सामान्य ज्ञान में तृतीय स्थान, धर्मराज ने हिंदी ब्रेल पाठन में प्रथम स्थान, मजहर ने अंग्रेजी ब्रेल पाठन में तृतीय स्थान, सामूहिक गायन में तृतीय स्थान, प्राइमरी भाषण प्रतियोगिता प्रथम स्थान, आदि प्रतियोगिताओ में स्थान प्राप्त किया | कार्यक्रम में कानपुर नगर के मन्ध्यांचल इकाई के संयोजक श्री सुरेश चन्द्र गुप्ता, वरिष्ट समाजसेवी श्री अतुल गुप्ता, मिस मुबस्शरा खान, श्रीमती भावना श्रीवास्तव, डॉ प्रतिभा गुप्ता, श्री अर्पित ओमर, श्री अखिलेश पाण्डेय, श्री सूरज सिन्हा, श्री संतोष शर्मा एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं समस्त स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे |

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh