श्री गुलजारीमल जैन धर्मशाला में प. पू. क्षमामूर्ति आचार्य 108 विशद सागर जी महाराज के परम सानिध्य में ‘त्रिदिवसीय विशद भक्तिधारा’ श्री 1008 चंद्रप्रभु एवं मूलनायक 1008 श्री पार्श्वनाथ प्रभु के जन्म एवं तप कल्याणक के उपलक्ष्य में एवं 48 दिवसीय भक्तामर दीपार्चना के अवसर पर आयोजन पर प्रेस वार्ता की गई आचार्य श्री 108 विशद सागर जी महाराज ने सभी पत्रकार बन्धुओं को आशीर्वाद दिया और बताया कि 2024 नव वर्ष के प्रथम माह में 2-2 तीर्थकर परमेष्ठी के 2-2 कल्याणक का योग है जो विश्व-देश एवं समाज के लिये बहुत ही पुण्य वृद्धि का है। इसलिए इस अवसर पर समाज को पुण्य वृद्धि के लिये पूजा-पाठ, हवन, भक्ति जैसी क्रिया करनी चाहिये, आचार्य श्री ने बताया कि कानपुर जैन समाज यह पावन अवसर ‘त्रिदिवसीय भक्तिधारा’ के रूप में मना रहे हैं अध्यक्ष श्री पवन जैन गंगवाल जी ने बताया कि हमारा परम सौभाग्य है कि निरंतर 48 दिन से चल रहे भक्तामर स्त्रोत पाठ एवं श्री 1008 चंद्रप्रभु जी एवं मूलनायक 1008 श्री पार्श्वनाथ प्रभु के जन्म एवं तप कल्याणक के दिन पर प. पू. क्षमापूर्ति ससंघ का सानिध्य मिला, इसलिए कानपुर जैन समाज 6 जनवरी से 8 जनवरी तक पूरे भक्तिभाव के साथ मना रही है। पूजा-पाठ की क्रिया प्रातः काल 6:00 बजे से प्रारम्भ होगी, जिसमें क्रिया सम्पन्न कराने हेतु प्रतिष्ठाचार्य – श्री मुकेश जी शास्त्री जी गुड़गाँव से पधार रहें हैं। संगीतकार ऋषि एण्ड पार्टी – भोपाल से आ रही हैं। त्रिदिवसीय कार्यक्रम में हमारे जनप्रतिनिधी मेयर, विधायक मी उपस्थित रहेंगें मुख्य संयोजक श्री विशाल जैन ने बताया कि 7 तारीख को श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर जनरलगंज से प्रातः कालीन हम सब एक प्रभात फेरी के रूप में भगवान चन्द्रप्रभु एवं पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा के साथ में बैण्ड बाजे झंडे झंडिया, भजन टाली, चांदी के चमर, झंडे आदि भक्तिभाव के साथ महिलाएँ – बच्चे एवं पुरूष जनरलगंज, नयागंज, शक्करपट्टी, हालसी रोड, बादशाही नाका अंहिसा चौक से पुनः मन्दिर जी में आएगी। उसके उपरांत धार्मिक क्रिया आचार्य श्री के सानिध्य में होगी सन्दीप जैन (तिजारा वाले) ने बताया कि इस पावन अवसर पर आचार्य श्री के सानिध्य में कानपुर जैन समाज 51 कि.ग्रा. का चांदी का बड़ा छत्र एवं 2 छोटे-छोटे छत्र और छत्र में 64-64 चांदी के चमर लगे समर्पित होंगे साथ में एक चांदी का अखण्ड दीप, चांदी की घड़ी, चांदी के 5 कलश, स्थापना आदि दानदाताओं के द्वारा मन्दिर जी को प्रदान किया जाएगा। उसी पावन दिन में पारस मैत्री संगठना के द्वारा कई वर्षों की भाँति सात्विक विशाल भण्डारा अंहिसा चौक पर चलेगा।
श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर मे त्रिदिवसीय विशद भक्तिधारा को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता


















