Advertisement

सिख व्यापारी एसोसिएशन व सिख वेलफेयर समिति द्वारा 14 को निकाली जायेगी सरबसांझी यात्रा

सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा विक्की ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि सन 1510 और 11वीं में श्री गुरु नानक देव जी ने राम जन्मभूमि के दर्शन किए थे उसके पश्चात 1528 ई में बाबर ने यहां पर बाबरी मस्जिद का निर्माण कराया था जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले में भी दर्शाया गया है राम मंदिर के लिए प्रथम फिर निहंग सिख फकीर सिंह जी पर हुई जिसका उल्लेख भी सुप्रीम कोर्ट ने आए राम मंदिर के फैसले में दर्शाया है उसके बाद सन 2018 में 5 दिशाओं में 5 सिख जिसमें कानपुर से सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा दिल्ली से सरदार आर पी सिंह हैदराबाद से वाहेगुरु सिंह सूरत से सुरेंद्र सिंह व अमृतसर से जरनैल सिंह ने अयोध्या जाकर वहां के गुरुद्वारों में अरदास की थी कि जल्द से जल्द राम मंदिर बने आज वह मौका आ गया है जब 22 जनवरी आ रही है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा श्री राम मंदिर का उद्घाटन होगा जो पूरे सनातन धर्म के मानने वालों के लिए एक सुखद पल होगा इसी को देखते हुए सिख वेलफेयर सोसाइटी एवं सिख व्यापारी एसोसिएशन द्वारा एक सरबसांझी यात्रा का आयोजन दिनांक 14 जनवरी दिन रविवार वाले दिन किया जा रहा है इस यात्रा में सिख समाज व सब समाज के लोग गुरुद्वारा पांडव नगर के बाहर से दोपहिया वाहनों से चलेंगे और यात्रा का समापन कानपुर के प्राचीनतम नाम लाला मंदिर में करेंगे और सिख समाज से यात्रा के माध्यम से आवाहन करेंगे कि सब लोग अपने-अपने घरों में दिवाली मनाये और इस यात्रा के माध्यम से यह भी संकेत संदेश देंगे कि हिंदू सिख भाई साथ-साथ मंदिर के उद्घाटन वाले दिन साथ में दिवाली मनाएंगे प्रेस वार्ता में सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने बताया कि समिति द्वारा समाज में दिवाली मनाने के लिए एक डिब्बा भी बनाया गया है जिसमें मोमबत्ती माचिस दिया बाती देकर बाजरो बाजरो में जिसमें गुरु नानक मार्केट गडरिया पूर्व व शास्त्री नगर मार्केट लाल बंगला मार्केट गुमटी नंबर 5 मार्केट गोविंद नगर मार्केट में डिब्बा बांटा जाएगा और इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सभी गुरुद्वारों में इस डिब्बे को कोरियर के माध्यम से भेजा जाएगा और संदेश दिया जाएगा की 22 तारीख को सभी लोग इस दिन दिवाली मनाइये प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से डॉक्टर मनप्रीत सिंह भट्टी चरणजीत सिंह नामी हरमिंदर सिंह बिंद्रा रिंपी गगनदीप सिंह गगन सोनी हरविंदर सिंह सोनी आदि लोग उपस्थित रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh