Advertisement

महानगर के समस्त मंदिरों के पुजारी और महंतो की बैठक

उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में 500 वर्षों बाद भगवान प्रभू श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा लोकार्पण के लिए 22 जनवरी तारीख आते ही आम जन मानस में भारी उत्साह है वही कानपुर महानार में भी इसकी झलक देखने को मिलेगी आज कानपुर महानगर के समस्त मंदिरों के पुजारी और महंतो की एक बैठक हुई। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति द्वारा मठ मंदिर महामंडलेश्वर व संघ संचालक भवानी भीख जी श्री राम जी पनकी धाम महामंडलेश्वर जितेंद्र दास जी सिद्धनाथ मंदिर महाराज अरुण चेतन पुरी जी महामंडलेश्वर योगेश्वरी जी राम कथा वाचक प्रेमभूषण महाराज धर्म गुरुओं के मंदिरों के धर्म गुरुओं के साथ बैठक हुई जिस्म की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैठक में फैसला लिया गया की कानपुर शहर के प्रत्येक छोटे बड़े मंदिरों में झाकियां सजाई जाएंगी और पूजा अर्चना की जाएगी।और महंत और सभी मंदिरों के पुजारी शहर की प्रत्येक गली मोहल्ले में जाकर लोगो से अपील करेंगे की प्रभू श्रीराम की महिमा का गुणगान करेंगे।साथ ही लोगो से अपील करेंगे की इस खास दिन लोग अपने घरों में दीप उत्सव मना कर भगवान श्रीराम का स्वागत करे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh