Advertisement

आखिर क्यों दोस्त बना दोस्त का हत्यारा??

कानपुर। थाना जाजमऊ के ताड़बागिया में एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि उसका साथी हत्या करके असम भाग गया।
मूलरूप से असम के बरपेटा जिले के रहने वाले इस्माइल मियां का 22 वर्षीय बेटा सादिक कबाड़ी का काम करता था। बहनोई माजम हुसैन ने बताया कि बीते 7 वर्ष से कानपुर में जोगी झोपड़ी बनाकर निवास कर रहें हैं। सादिक 15 दिन पहले अलग झोपड़ी बनाकर रहने लगा। सादिक की हाल में असरुद्दीन से दोस्ती हुई थी। जिस दिन सादिक परिवार से अलग हुआ उस दिन से असरुद्दीन ने उसके साथ उठना बैठना शुरू कर दिया। मंगलवार को सुबह से सादिक का फ़ोन बंद बता रहा था। जब रात करीब 8 बजे उसकी झोपड़ी गये तो वह लहूलुहान अवस्था में पड़ा था और असरुद्दीन वहां से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। वही सूचना पर डीसीपी ईस्ट व कैंट एसीपी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। डीसीपी ने बताया कि मृतक के परिजन उसके दोस्त पर शक गहरा रहें। मामले की गंभीरता से जांचकर कार्यवाही करेंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh