Advertisement

माता सावित्रीबाई फूले की जयंती पर महासभा ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

रविवार को गोविंद नगर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में माली सैनी महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से भारत देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 194 वें जयंती के अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सिर्फ कानपुर ही नही बल्कि प्रदेश भर के जिलों से आए हुए लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमे से अयोध्या,लखनऊ,कन्नौज,बाराबंकी,फतेहपुर,उन्नाव,रायबरेली,कानपुर देहात व नगर के लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छेदीलाल सैनी उपस्थित रहे। इस मौके पर बच्चों द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के जीवन चरित्र और उनके कार्यों पर आधारित नाट्य प्रदर्शन करते हुए नजर आए। इसके साथ ही सांस्कृतिक नृत्य, व महिला उत्थान को प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ।
इस मौके पर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रमेश सैनी ने बताया कि माता सावित्री बाई फुले ने भारत देश को एक शिक्षिका के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। समाज के उत्थान के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया। इसके साथ ही समाज को एक नई दिशा धारा देने का काम किया। जिसका परिणाम है कि आज माली सैनी समाज ही नही बल्कि सभी समाज,वर्गों से लोग निकलकर आज समाज के उत्थान में अपना महत्वूर्ण योगदान दे रहे हैं। जिससे आज भारत देश अपना वर्चस्व देश विदेश में अपना परचम लहरा रहा है। खासकर महिलाएं भी अपना इसमें महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महासभा की मांग है कि माता सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले को राष्ट्रीय सम्मान से भारत सरकार नवाजे।
इस मौके उपाध्यक्ष पप्पू सैनी,कोषाध्यक्ष पंकज सैनी,महामंत्री दिलीप सैनी,विशेष निरीक्षक महेश सैनी,मीडिया प्रभारी सी एल सैनी समेत महासभा के सदस्य रामेश्वर सैनी,महंत रामौतार, छुटकऊ, श्याम सिंह,महेशचंद, दीपक, प्रदीप,प्रवीण व अन्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh