Advertisement

शहर में लागू हुई बीट पुलिस व्यवस्था, कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने की कवायद

कानपुर: शहर में लागू हुई बीट पुलिस व्यवस्था, कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने की कवायद
समाज के अन्तिम पंक्ति के कई व्यक्तियों तक पुलिस की पहुंच हो सके, और उनको बेहतर सुरक्षा मिल सके इसके लिए कानपुर में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने बीट पुलिस व्यवस्था को लागू किया है.

बीट पुलिस अधिकारी की इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य बीट पुलिस अधिकारी को राजस्व विभाग के लेखपाल की तरह आम जनता के बीच में सम्पूर्ण रूप से कार्यक्षम बनाना है. उसको उसी प्रकार का महत्वपूर्ण एवं विशिष्ट पहचान उसके कार्यों के द्वारा दिया जाना है, जैसे कि राजस्व के कार्यों हेतु लेखपाल की पहचान समाज के अन्तिम पंक्ति तक है.

इस प्रणाली और प्रक्रिया का उद्देश्य बीट पुलिस अधिकारी को उसके क्षेत्र में नागरिकों के मध्य परिवार के सदस्य के रूप में नागरिकों के सुख-दुख का भागीदार बनाना तथा पुलिस सेवा के उच्चतम आदर्श को स्थापित करना है.

पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने बताया की बीट पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार में सभी व्यक्तियों, वर्गों, समूहों से निरन्तर सम्पर्क करेंगे और उनसे संवाद स्थापित कर अपनी उपस्थिति और उपयोगिता को सिद्ध करेंगे.

बीट पुलिस अधिकारी द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों का पर्यवेक्षण बीट उप निरीक्षक द्वारा तथा बीट उप निरीक्षक के कार्यों का पर्यवेक्षण थाना प्रभारी के द्वारा किया जायेगा. जिससे बीट पुलिस ऑफिसर प्रणाली प्रभावी रूप से कार्य करे और जनमानस के समक्ष आई समस्याओं का समुचित और समयबद्ध निराकरण कर सके.।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh