Advertisement

उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन द्वारा लोहड़ी का कार्यक्रम के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस

उ०प्र० सिक्ख फाउन्डेशन कानपुर इकाई द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर आने वाले पंजाबियों के खुशियों के त्यौहार लोहड़ी के बारे में जानकारी दी कहा कि खुशियो का त्यौहार पंजाबी लोहड़ी मेला का आयोजन पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी ब्लाक सं० 5 गोविन्द नगर कानपुर नगर में बड़ी धूमधाम से कराने जा रहा है इस कार्यकम में पंजाबी रत्न अवार्ड समाज के उत्कर्ष कार्य के लिये एवार्ड पंजाब के लोक रंग, भांगडा,  पंजाब के व्यंजन के साथ आग के चारो तरफ फेरा लगाकर लोहढ़ी के गीत गाये जायेगें कार्यकम में मुख्यातिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान व राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, उ०प्र० अल्प संख्यक आयोग के सदस्य परविन्दर सिंह, और कानपुर की महापौर, सांसद, विधायक, पार्षदगण कार्यकम में शामिल होंगे। कार्यकम संयोजक स०अजीत सिंह छबड़ा ने बताया कि 101 माता बहनो को कम्बल वितरित कर सम्मानित भी किया जायेगा व 125 युवाओ को भी सम्मानित किया जायेगा। वही कार्यकम में बच्चे भांगड़ा, गिट्टा के साथ रेडियो आरटिस्ट हिना श्रीवास्तव अपने गीतो के साथ छठा बिखेरेंगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh