Advertisement

राष्टीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि०) भी सहयोग कर रही है सड़क सुरक्षा अभियान में : वरदान फाउंडेशन

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के नेतृत्व में संस्था वरदान फाउंडेशन द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं ताकि सड़क में होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। संस्था वरदान फाऊंडेशन के महासचिव कृष्णा शर्मा व समस्त सदस्यों द्वारा आज एक बैठक आहूत की गई। जिसमे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की जिला कमेटी ने अपना समय प्रदान किया। जिला संगठन महामंत्री अनुराग गुप्ता जी द्वारा कई ऐसी जानकारियां दी गई जो की सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु कारगर होंगी। जिले की नवीन कमेटी राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद् के समस्त सदस्यों को नियुक्त पत्र प्रदान करने के साथ यातायात नियमों के पालन हेतु शपत भी ग्रहण कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल कटियार राष्ट्रीय अध्यक्ष वरदान फाउंडेशन द्वारा की गई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अशोक पासवान राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद द्वारा यातायात नियमों के पालन हेतु अग्रिम कार्यक्रमों के लिए भी विचार किए गए। वरदान फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक संजय शर्मा जी द्वारा बताया गया की हमे जागरूकता हेतु निरंतर प्रचार के माध्यम से समाज तक अपनी बात बताने की आवश्यकता है। जिसके लिए हमे टेंपो स्टैंड और भारी वाहन पर जागरूकता स्टीकर चस्पा किए जाए। समस्त पधाधिकारी द्वारा अपनी बात रखी गई । राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा आगामी फरवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन में जिला कानपुर कमेटी का शत प्रतिशत देने की भी बात कही। कार्यक्रम में मौजूद रहे। वरदान फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के समस्त सदस्य।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh