Advertisement

श्री बाला जी सेवा समिति का 15 वा खिचड़ी भोज समारोह

श्री बाला जी सेवा समिति के तत्वावधान मे आज 15 वा खिचड़ी महाभोज का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सिद्धनाथ मंदिर के महामण्डलेश्वर अरूण चैतन्य पुरी महराज ने पूजा अर्चना कर किया, उन्होने अपने सम्बोधन मे कहा कि अन्नदान महादान होता है,संसार मे बहुत से यज्ञ होते है,लेकिन अन्नदान व जलदान से बढ़कर कोई सेवा नही होती है,कमेटी विगत 14 वर्ष से लगातार यह कार्यक्रम कराती आ रही है,वृद्ध लोगो की मदद करने से आयु, विघा व यश की प्राप्त होती है, वृद्ध लोगो की हमेशा मदद करनी चाहिए, ठंड बहुत पड़ रही है समाज के जागरूक लोगो को कम्बल वितरण करनी चाहिये, परोपकार ही पुण्य है आप के कर्म ही आप के साथ जाते है। इस विशाल खिचड़ी भोज मे खिचड़ी, अचार,दही बड़ा, सलाद आदि भी जनता को दिया जाता है।इस विशाल खिचड़ी वितरण समारोह मे हजारो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमे प्रमुख रूप से राजीव महाना, बिटटू महाना, कमल सिंह यादव, दिलीप कुमार मिश्रा,पियूष सिह, शरद मिश्रा, जितेंद्र चौरसिया आदि लोगो ने शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ओ पी चौघरी,राम कुमार साहू, दीपक जायसवाल, मनोज सिह,अमित साहू,कुलदीप जायसवाल, राजीव मिश्रा, कुलदीप गुप्ता,सनी जायसवाल, संदीप जायसवाल,सर्वेश सर्राफा आदि लोगो ने कराया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh