कानपुर। थाना जाजमऊ के ताड़बगिया में मंगलवार को हुई हत्या को लेकर पुलिस ने तीन दिन के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा।
थाना जाजमऊ स्थित ताड़बगिया हरी बिल्डिंग के सामने रहने वाले कबाड़ी सादिक 24 पिता हाफिजुद्दीन मूलरूप से असम जिला बरपेटा का रहने वाला था। सात महीने पहले जाजमऊ के ताड़बागिया में झोपड़ी जुग्गी बनाकर कबाड़ का काम करता था। मंगलवार को उसका शव जुग्गी में रक्तरंजित शव मिला था। सूचना पर डीसीपी, एसीपी समेत पुलिस फाॅर्स पहुंचा था। मृतक जीजा माजम ने आरोप लगाया था कि बीते दिनों पहले असरुद्दीन से दोस्ती हुई थी। असरुद्दीन शराब का लती है। आरोप था कि हत्या के बाद से असरुद्दीन गायब हो गया। मामला संदिग्ध देख पुलिस जांच में जुट गयी। परिजनों की तहरीर पर असरुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीम बनाया। पुलिस ने असम के गुवाहटी से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी असरुद्दीन ने बताया कि एक दिन मैं काम करके घर लौटा तो सादिक को पत्नी के साथ देखा। जिसके बाद से आरोपी सादिक से रंजिस मानने लगा। मंगलवार को दोनों ने एक साथ शराब पी जिसके बाद असरुद्दीन ने सादिक की हत्या कर दी। मौका मिलते ही असम फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा। जाजमऊ थाना प्रभारी का बताया कि आरोपी को टीम लगाकर असम के गुवाहटी से गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।


















