Advertisement

कानपुर,सबके राम कहकर फ्री में टैटू बना रहे फराज जावेद अयोध्या राम मन्दिर में अनोखा योगदान 51 हजार लोगों के हाथों में बनाएंगे जय श्री राम का मुफ्त टैटू

कानपुर,सबके राम कहकर फ्री में टैटू बना रहे फराज जावेद अयोध्या राम मन्दिर में अनोखा योगदान 51 हजार लोगों के हाथों में बनाएंगे जय श्री राम का मुफ्त टैटू फराज जावेद ने पेश की हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभुश्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौैल है। किसी राज्य की प्रसिद्ध मिठाई अयोध्या पहुंच रही है,तो किसी शहर के प्रसिद्ध फूलों से रामनगरी को सजाने की तैयारी है। इसी तरह कानपुर के नवीन मार्केट में टैटू का काम करने वाले फराज जावेद ने एक अनूठा संकल्प लिया है, जिसकी वजह से फराज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।22 जनवरी तक फराज खुद मुस्लिम होने के बावजूद शहर के 51 हजार लोगों को फ्री टैटू बनाकर देंगे और खास बात यह है, कि यह सभी टैटू राम मंदिर से जुड़े होंगे। फराज मुस्कुराकर कहते हैं, कि अभी तक सैकड़ों युवाओं ने टैटू बनवा लिए हैं, जबकि 1500 से अधिक पंजीकरण हो गए हैं।उनका कहना है कि, काम में मेहनत बहुत अधिक है, इसलिए हमारी टीम के दो अन्य सदस्य भी इस काम से जुड़ गए हैं। हिंदू-मुस्लिम जैसा कुछ नहीं, मेरी कला से मेरा धर्म जुड़ा है। फराज से जब पूछा गया, कि कहीं आपके काम को लेकर कोई हिंदू-मुस्लिम जैसी बात हुई हो, कोई विरोधाभास सामने आया हो,या फिर किसी चुनौती से जूझना पड़ा हो। फराज ने जवाब में कहा बिल्कुल भी नहीं। मेरा जो धर्म है, वह मेरा अपना है। पर इसका मतलब यह नहीं, कि मैं दूसरे धर्म या मजहब का सम्मान नहीं करुंगा। फराज ने कहा, इस्लाम तो प्यार सिखाता है। लोग बहुत अधिक रुचि के साथ टैटू बनवाने आ रहे हैं, हम खुशी-खुशी बना रहे हैं। फराज ने कहा कि, ज्यादातर युवा चाहते हैं, उनके हाथों पर जय श्री राम लिख जाए। एक टैटू को बनाने में करीब 1400 रुपये खर्च होते हैं। मगर, प्रभु श्रीराम के नाम पर हम कोई रुपये नहीं ले रहे। वहीं, जब 51 हजार टैटू बनेंगे, तो करीब सात करोड़ रुपये प्रतीकात्मक तौर पर हमारी ओर से प्रभुश्रीराम को भेंट होगी।फराज ने ये भी कहा, कि लोग यह बिल्कुल न समझें कि फ्री के नाम पर हम क्वालिटी से कोई समझौता करेंगे। हमारे सारे उत्पाद भी ब्रांडेड हैं।वहीं,फराज का कहना है कि, उनको भी 22 जनवरी को अयोध्या का निमंत्रण दिया जाए,जिससे वह भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हो सके।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh