जे सी आई कानपुर लावण्या ने आज अपना 21वां अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया जिसमें जे सी नीतू शुक्ला को अध्यक्ष और जे सी दीपाली मिश्र को सचिव बनाया गया। नीतू शुक्ला को पूर्व अध्यक्ष नूपुर गुप्ता ने कार्यभार सौंपा। इस कार्यक्रम में शहर की सुप्रसिद्ध समाजसेवी अनुराधा वाष्र्णेय जी मुख्यातिथि थी और जोन प्रेसिडेंट जे सी एच जी एफ अभिनव गुप्ता गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। इस अवसर पर डॉ संजीवनी विशिष्ट अतिथि रही। नूपुर गुप्ता ने गत वर्ष का ब्योरा अपनी एनुअल रिपोर्ट में दिया वहीं अध्यक्ष 2024 नीतू शुक्ला ने आगामी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विवरण दिया। नीतू शुक्ला ने इस अवसर पर अपनी टीम से भी अवगत कराया। सचिव दीपाली ने अंत में धन्यवाद प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में काफी सदस्य मौजूद रहे जिसमें मुख्य रूप से रश्मि जैन, रश्मि श्रीवास्तव, निल्या चावला, स्वाति दीक्षित, शिविका, अनुभूति, राशि, गीतू, ज्योति, हर्षा, हेया, कविता, पंखुरी, मनीषा सिंह, श्वेता, तान्या, ऋतु, रिचा, ख्याति आदि उपस्थित रहे।
जे सी आई कानपुर लावण्या ने मनाया 21वां अधिष्ठापान समारोह


















