Advertisement

बाबा महाकाल यज्ञ सेवा समिति ने किया खिचड़ी वितरण

बाबा महाकाल यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में दिव्य काली मठिया महाकालेश्वर मंदिर स्वरूप नगर में विशाल खिचड़ी वितरण संपन्न हुआ आपको बता दें कि प्रातः 9:00 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर शाम तक चला रहा। समिति के अध्यक्ष एवम मन्दिर प्रबन्धक आचार्य नरेंद्र शास्त्री ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिचड़ी वितरण कार्यक्रम संपन्न किया गया है इस तरह के कार्यक्रम समिति द्वारा आगे भी किए जाते रहेंगे। खिचड़ी वितरण के दौरान मुख्य रूप से अजीत श्रीवास्तव, वीरेंद्र मिश्रा,विजय लक्ष्मी शर्मा, दीपा निगम ,अमर सिंह, रवि यादव, आकाश दुबे ,पुष्पा सिंह चौहान, विष्णु झा , चंदन शर्मा,विराट शर्मा, रागिनी शुक्ला,सलिल कात्याल, भवानी चौरसिया, डॉ संध्या ठाकुर आदि का विशेष सहयोग रहा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh