Advertisement

सिख वेलफेयर सोसाइटी व सिख व्यापारी वेलफेयर ऐसोसिएशन द्वारा डिब्बा वितरण कार्यक्रम

कानपुर ! सिख वेलफेयर सोसाइटी व सिख व्यापारी वेलफेयर ऐसोसिएशन द्वारा श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से पूर्व जो कि 22 तारीख को हो रहा है उसी को लेकर लगातार सोसाइटी द्वारा डिब्बा वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। डिब्बे में दिया, बाती, मोमबत्ती व माचिस बांट कर लोगों को आगामी 22 तारीख को दिवाली मनाने का आह्वान किया गया।
गड़रियन पुरवा में आज डिब्बा बांटने की शुरुआत करने से पूर्व गुरूद्वारा भाई लालो जी गुरूद्वारा गड़रियन पुरवा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाइ मोदी के आह्वान 14 जनवरी से 21 जनवरी तक धार्मिक स्थलों के स्वच्छता अभियान के तहत गुरूद्वारा भाई लालो जी गड़रियन पुरवा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के बाद सिख वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने गुरु नानक मार्केट में दुकान-दुकान जाकर डिब्बा वितरण किया गया । वहीं डिब्बा वितरण करते हुए “जय जय श्री राम’, भारत माता की जय, जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल आदि उद्वघोष लगाते हुए पूरे गुरु नानक मार्केट में डिब्बों का वितरण किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh