Advertisement

श्री गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज का पावन प्रकाश उत्सव पूर्ण गुरू मर्यादा, उत्साह, श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाया गया।

कानपुर ! खालसा पंथ के संस्थापक दशमेष पिता सरबंसदानी साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज का पावन प्रकाश उत्सव पूर्ण गुरू मर्यादा, उत्साह, श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाया गया। बड़ी संख्या में स्त्री, पुरुष, बच्चों ने कतारबद्ध हो श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी के समक्ष माथा टेक कर सरबंसदानी गुरू के प्रति अपनी श्रद्धा समर्पित की। श्री गुरू सिंह सभा कानपुर के तत्वाधान में एवं सभी सिख संगठनों , गुरुद्वारा कमेटियों व समूह साध संगत के सहयोग से श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का पावन प्रकाश उत्सव मनाने के लिए सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों ने मोतीझील के विशाल पंडाल में भव्य आसन पर विराजमान श्री गुरू ग्रन्थ साहिब के समक्ष शीश नवाने के साथ साथ गुरुवाणी कीर्तन एवं गुरुवाणी विचार से निहाल हो गुरू के अतुट लंगर ग्रहण किया ।
साधु संगत सुखमनी साहिब चौक द्वारा श्री सुखमनी साहिब के पाठ से हुई, तत्पश्चात सिमरन साधना व “आनन्द साहिब” एवं अमृत वेले की अरदास सम्पन्न हुई, गुरू नानक संगीत जत्था गोविंद नगर ने “नितनेम” किया तो “बीबी इंदर कौर”, गुरू गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल, “भाई सुरिंदर सिंह भाई मोहन सिंह”, प्रेमी जत्था “भाई कुलदीप सिंह राजा”, “भाई भूपिंदर सिंह गुरदासपुरी” हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर चौक के जत्थों ने “आसा दी वार” का गायन किया। भाई सतप्रीत सिंह जी झांसी वालों ने ” तुम हो सब राजन के राजा आपे आप गरीब नवाजा” ” साची प्रीत हम तुम सियो जोरी” का अपनी परिचित शैली में गायन किया तो संगत अपने आप को “वाहेगुरू वाहेगुरू ” जपने से न रोक सकी, तख्त श्री केशगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब के हजूरी रागी भाई जगतार सिंह जी ने “तहि प्रकाश हमारा भयो, पटना साहिब विखे भव लयो” ।। “हम बैठे तुम देहो असिसां, तुम राजा राजन के ईसा” का समाधुर गायन कर संगत को निहाल किया। गुरमत विचार करते हुए “भाई बलविंदर सिंह जी देहरादून” वालों ने गुरू गोबिंद सिंह जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दशमेष पिता के अवतार लेते समय तत्कालीन समय की हकूमत प्रजा को खिलौना समझते थे, पर गुरू गोबिंद सिंह जी ने अपनी करामत से इन खिलौनों को खिलाड़ी बना दिया, गुरू जी ने खालसा साज कर हकूमतों को यह संदेश दिया कि खालसा के रहते अब कोइ मजलूम नहीं। पंथ के महान कीर्तनिय भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी लुधियाना वालों ने “तुमरी जी अकथ कथा तू तू तू ही जानेह” का गायन करते ही पूरा पंडाल सचखंड सा प्रतीत हो रहा था।
श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह लार्ड ने संगत को संबोधित करते हुए हिंदू समाज को राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए कहा कि हिंदू समाज को भी सरबंसदानी गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व भव्यता से मनाना चाहिए क्योंकि गुरू साहिब ने मानवता और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने गुरु पिता, माता, साहिबजादो की अदुतीय शहादत से जिस इतिहास की रचना की उसका कोइ सानी न हुआ है और न कभी होगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, नीलाब्जा चौधरी संयुक्त आयुक्त क्राइम, प्रमोद कुमार डी सी पी सेंट्रल, नगर आयुक्त शिवशरणरप्पा, आई जी रेंज जोगिंदर पुनिया, विधायक अमिताभ बाजपाई, सुरेंद्र मैथानी आदि का पौधा दे कर सम्मान के साथ साथ पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी लिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh