छावनी विधानसभा पहुँची मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा, वार्ड-29 ओमपुरवा में आयोजित कैम्प में शामिल हुए कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी
कैम्प में आए 382 लोगों ने सरकारी योजनाओं में किया आवेदन, लाभार्थियों को सांसद पचौरी ने डाउनलोड कराया नमो ऐप।
कानपुरः- माननीय प्रधानमंत्री मोदी की गारण्टी वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा आज छावनी विधानसभा के वार्ड-29 ओमपुरवार में नगर निगम द्वारा आयोजित की गई, जिसमें कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद पचौरी ने बताया देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सदैव गरीबो के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित रहे हैं। गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए उन्होनें अनेकों योजनाओं चलाई। सांसद पचौरी ने कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने अब तक पूरे देश में 1 लाख करोड़ के जीवन सहायक उपकरण दिव्यांग भाई-बहनों को निःशुल्क उपलब्ध कराए, चूल्हे में खाना बनाने वाली महिलाओं को उज्जवला योजना में निःशुल्क गैस सिलेण्डर दिलवाए, अंधेरे में रह रहे परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिलवाए। सांसद पचौरी ने कैम्प में आए लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन कराने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा।
सांसद पचौरी ने मीड़िया को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाहन पर देश में चल रही ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का आयोजन शहर में नगर निगम कानपुर द्वारा किया जा रहा है, जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा गरीब व्यक्तियों के कल्याण के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी, आवेदन तथा उसका लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता भी जनता के सहयोग हेतु कैम्प में उपस्थित हैं।
सांसद सत्यदेव पचौरी ने यह भी बताया कि यात्रा कानपुर के प्रत्येक वार्ड में आयोजित हो रही है तथा स्टॉल लगाकार योजनाओं के आवेदन लिए जा रहे है, इनमें प्रमुख रूप में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैण्डअप इंडिया आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास योजना, उजाला योजना, पीएम सौभाग्य योजना जैसे अनेको योजनाओं के निःशुल्क आवेदन कराए जा रहे हैं, जिसमें कुल 382 लोगों द्वारा आवेदन कराया गया। सांसद पचौरी ने नगरवासियों की अपील की कि वह इस यात्रा में सहभागी बनकर केन्द्र सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें तथा जो असहाय व्यक्ति हैं उनका भी सहयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान सलिल विश्नोई, महेश त्रिवेदी, सुरेन्द्र मैथानी, अरूण पाठक, रघुनन्दन भदौरिया, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, दीपू पाण्डेय, आदि लोग उपस्थित रहे।


















