Advertisement

सांसद पचौरी समेत कई नेता मंदिरों, तीर्थस्थलों की साफ-सफाई में जुटे

प्रधानमंत्री मोदी जी के आवाहन पर कानपुर नगर में चल रहा सफाई अभियान, सांसद पचौरी समेत कई नेता मंदिरों, तीर्थस्थलों की साफ-सफाई में जुटे।

2024 में मोदी सरकार बनाने के संकल्प के साथ दीवार लेखन करने उतरे सासंद पचौरी, कमल का फूल बनाकर लिखा स्लोगन ‘‘एक बार फिर से मोदी सरकार’’

कानपुरः- अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के विराजमान हेतु बन रहे राम मन्दिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाहान पर पूरा देश 14 जनवरी से 22 जनवरी तक ‘‘तीर्थ स्थलों में स्वच्छता अभियान’’ के अन्तर्गत अपने आस-पास के मन्दिरों, तीर्थस्थलों की साफ-सफाई में लगा हुआ है। इसी क्रम में कानपुर नगर के सांसद श्री सत्यदेव पचौरी समेत कई नेता मन्दिरों एवं तीर्थस्थ्लों को चमकाने में जुट गए हैं। वहीं कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी शहर के कई बडे मन्दिरों की साफ-सफाई करते दिखाई दिए। जहाँ उन्होनें मंन्दिर परिसर में और परिसर के बाहर झाडू लगाना शुरू कर दिया, यह देखकर वहाँ मौजूद आम जनता भी उनके साथ जुट गई। मंदिर परिसर में आये लोगों को सांसद पचौरी ने धन्यवाद देते हुए कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीरामलला जी की प्राणप्रतिष्ठा के पावन अवसर से पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमे यह अवसर प्रदान किया है कि हम सब मिलकर अपने आस-पास के मन्दिरों एवं तीर्थस्थलों की साफ-सफाई कर सकें।

इन मन्दिरों की सांसद पचौरी ने की साफ-सफाई
– खेरेपति मन्दिर, मालरोड,
– संतोषी माता मंदिर, रायपुरवा,
– मुक्तेश्वर धाम मंदिर, श्याम नगर

वहीं दूसरी ओर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सांसद पचौरी ने अपने संसदीय क्षेत्र कानपुर में दीवार लेखन का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। 2024 में मोदी सरकार बनाने के संकल्प के साथ सांसद पचौरी दीवार लेखन के अभियान में जुट गए है। उन्होनें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी के निर्देश पर दीवार पर कमल का फूल बनाकर ‘‘एक बार फिर से मोदी सरकार’’ का स्लोगन लिखा।

सांसद पचौरी ने निम्न स्थानों पर दीवार लेखन
1- सीसामऊ विधानसभा के बूथ संख्या-269 रायपुरवा
2- छावनी विधानसभा के बूथ संख्या-192 श्याम नगर

सांसद पचौरी ने कहा कि 22 जनवरी को पूरे दिन सभी मन्दिरों, तीर्थस्थ्लों पर भजन, कीर्तन का आयोजन भी होना सुनिश्चित हुआ है, हम सब सौभाग्यशाली हैं कि प्रभु श्रीराम ने हमें इस अलौकिक क्षण को अपनी आँखों से देखने के लिए चुना है। मोदी जी ने आम जनमानस से जो वादे किए- वह पूरे होने जा रहे हैं। सांसद पचौरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में कुछ अधर्मियों द्वारा राममंदिर के निर्माण में व्यवधान उत्पन्न करने का कुत्सित प्रयास किया गया, लेकिन वह सफल नही हुए।

स्चछता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्याक्ष दीपू पाण्डेय, क्षेत्रीय पार्षद विकास जायसवाल, नीना अवस्थी, श्रषी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh