Advertisement

गुरुद्वारे की साफ सफाई के उपरांत बाजारों में बांटे दीपक

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे,, 15 जनवरी 2024 से 21 जनवरी 2024 तक स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा दक्षिण के जिला अध्यक्ष कमलजीत सिंह बग्गा एवं जिलामंत्री इकबाल कौर संस्थापक – श्री गुरु तेग बहादुर मानव सेवा समिति द्वारा गुरुद्वारा रामगढिया लाल बंगला में साफ-सफाई कर कार्यक्रम किया गया,,, उसके उपरांत लाल बंगला बाजार में 11 मिटटी के दिये, बाती, मोमबत्ती एवं माचिस के डिब्बे का वितरण किया गया,,,
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरविन्दर सिंह छाबड़ा,, प्रदीप सिंह,, लखविन्दर सिंह,, अमरजीत सिंह,, हरचरन सिंह,, राजवीर कौर,, शक्ति दुबे,, ज्योती बाला एवं सुमन जायसवाल आदि उपस्थित रहे,, स्वच्छता अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में सरदार अमरजीत सिंह प्रधान गुरुद्वारा रामगढिया उपस्थित रहे,,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh