सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा श्री राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत आज गुमटी नंबर 5 कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा व गुरुद्वारा संत नगर के बाहर एलईडी लगाकर श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा सिख वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा संत नगर चौराहे पर एक विशाल द्वार को बनाकर श्री राम लला के आगमन का स्वागत किया गया सोसाइटी द्वारा भंडारे का आयोजन सिख वेलफेयर सोसाइटी प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने कहा कि 500 वर्षों का इंतजार आज खत्म हुआ आज का दिन इस दुनिया में रहते तक याद किया जाएगा जो आज का दिन अपनी आंखों से देख रहे हैं उनके लिए यह एक बहुत बड़ा उपहार है जो इस देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने भारत को दिया है और आज से भारत में सनातन के युग का आरम्भ हो गया हे और भारत में आज सभी वर्गों के लोगों ने अपनी सहभागिता देकर यह बता दिया है कि भारत एक है अखंड है इसको कोई भी कभी भी न हिला सकता है ना मिटा सकता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदार चरणजीत सिंह नामी डॉक्टर मनप्रीत सिंह हरमिंदर सिंह पुणे गगन सोनी रविंद्र सिंह सोनी संदीप छाबड़ा हरप्रीत सिंह सोनू योगेश गुप्ता राजेश गुप्ता संदीप सिंह सहित कई लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई!
सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा श्री राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण


















