दिनांक 22 जनवरी 2024 को को ना केवल देश, बल्कि संपूर्ण विश्व एक ऐसी अद्भुत घटना का साक्षी बन रहा है जिसके लिये हिन्दुओं ने कई शताब्दी संघर्ष किया, बलिदान दिया, अपना तन मन धन सब न्यौछावर कर दिया, अपने ही देश में अपने ही आराध्य के मंदिर के लिये हिन्दुओं को क्या क्या दुःख, अपमान नहीं झेलना पड़ा। और आज वह स्वप्न साकार हो रहा है, जिसका हर देशवासी को लंबे समय से इंतजार था अयोध्या धाम में नवनिर्मित भव्य मन्दिर में रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की अमृत-बेला पर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव-टेलीकास्ट को देखने और इस अद्भुत क्षणों को अपने नेत्रों में सदैव के लिए संजोने के लिये उद्यमियों और गणमान्य व्यक्तियों की भारी भीड़ कोआपरेटिव इस्टेट सभागार में उमड़ पड़ी, जहॉ चेयरमैन श्री विजय कपूर के नेतृत्व में कार्यालय परिसर स्थित आडीटोरियम में बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी। चेयरमैन श्री विजय कपूर के साथ उद्यमियों और अन्य अतिथियों द्वारा प्रभु श्री राम के बाल-स्वरूप को मन्दिर के गर्भ-गृह में बिराजते देखकर आनन्द के अतिरेक से सारा माहौल राममय हो गया और कार्यालय परिसर और आडीटोरियम जय श्री राम, जय सिया राम के नारों से गुंजायमान हो गया और सभी ने यशस्वी प्रधानमंत्री जी और यशस्वी मुख्यमंत्री जी को साधुवाद दिया उद्यमियों ने खुशी में पटाखे चलाकर हर्ष व्यक्त किया प्राण-प्रतिष्ठा के बाद चेयरमैन श्री विजय कपूर जी ने उद्यमियों के साथ मिलकर प्रभु राम की आरती उतारी और सभी उद्यमियों और आगंतुको ने प्रसाद ग्रहण किया और एक साथ सहभोज में भाग लिया
मध्यान्ह 1 बजे के बाद से कोआपरेटिव इस्टेट परिसर के बाहर चेयरमैन श्री विजय कपूर के साथ उद्यमियों द्वारा रामभक्तों, श्रमिकों और राहगीरों को 501 किलो लड्डू का वितरण किया गया इस कार्यक्रम में कोआपरेटिव इंडस्ट्रियल इस्टेट, कानपुर के चेयरमैन श्री विजय कपूर के साथ प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष श्री सुरेश पुरी, निदेशक हरीश इसरानी, आर.पी. सिंह, दिनेश कुशवाहा, बसन्त लाल विश्वकर्मा, विशाल खण्डेलवाल, आल इंडिया चेस फेडरेशन के प्रेसीडेन्ट डा. संजय कपूर, उद्यमी बलराम नरूला, सोम गोयन्का, कार्तिक कपूर, गुरू सिंह सभा प्रधान हरविन्दर सिंह लार्ड, गीता टंडन कपूर, प्रवीन पुरी, मनोज अग्रवाल, नवीन मल्होत्रा, देशराज मिश्रा, नरेश पंजाबी, अनिल मल्होत्रा (गप्पू भइया), अरूण जैन, विकेश गुप्ता, संदीप मल्होत्रा, अवध पाल सिंह, भीमसेन, मनोज सक्सेना, बी.एन. तिवारी, सुभाष सिंह, गोपाल सदाना, राकेश जैन, अनूप कुशवाहा, अशोक जुनेजा, गुरविन्दर सिंह, हरेन्दर सिंह, गुलशन कपूर, महेश मखीजा, जोगेन्दर बहल, प्रेम राज, सुभाष शुक्ला, सीताराम शुक्ला एवं बहुत से सदस्यगण उपस्थित रहे।
दादानगर के चेयरमैन विजय कपूर द्वारा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लड्डू बाटकर खुशी जताई


















