Advertisement

नोवा ब्रेड ऑफिस के बाहर भव्य प्राण प्रतिष्ठा अभिनंदन समारोह

यात्री जन कल्याण समिति रजिस्टर उत्तर प्रदेश द्वारा आज भगवान श्री राम के दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर शहर में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसके अंतर्गत श्री राजेश्वर बाबा धाम लाटूशरोड रोड में महामंत्री रामानुज तिवारी के नेतृत्व में प्रभात फेरी अखंड सुंदरकांड पाठ के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया जूही बम्बिया में राम नाम का कीर्तन व प्रसाद वितरण किया गया साथ ही नोवा ब्रेड कार्यालय के बाहर विशाल सुंदरकांड का पाठ प्रदेश अध्यक्ष माननीय जितेन्द्र कुमार पाण्डेय जी के नेतृत्व में आयोजन किया गया जहां तहरी व पुरी सब्जी का भंडारा लगातार सारे दिन चलता रहा सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष माननीय जितेन्द्र कुमार पाण्डेय जी द्वारा बनाई गई और समिति के सभी सदस्य व पदाधिकारी पूर्ण रूप से इन कार्यक्रमों में लग रहे करपात्री नगर नोवा ब्रेड ऑफिस के बाहर भव्य प्राण प्रतिष्ठा अभिनंदन समारोह में राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े शहर के लगभग 20 वरिष्ठ कारसेवकों का सम्मान उन्हें शाल पहनकर माल्यार्पण करके साथ ही चांदी की राम दरबार की प्रतिमा भेंट करके किया गया इसमें मुख्य रूप से किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी जी यात्रीजन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष माननीय जितेन्द्र कुमार पाण्डेय एडवोकेट एजीडीसी क्रिमिनल भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह वरिष्ठ पत्रकार शिवा अवस्थी नवीन पंडित आशीष अग्रवाल वेद प्रकाश कटिहार भूपेश अवस्थी को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक विकास अग्रवाल सचिव मंजू पांडे अंजुला स्वास्थ्य स्मिता शुक्ला रामानुज तिवारी बृजेश मिश्रा संतोष पांडे दाताराम पूजा पांडे पूजा तिवारी माया नूपुर शर्मा बबली शर्मा उर्मिला जी रजनी जी सहित समिति के समस्त सदस्य व पदाधिकारी हर्षोल्लास के साथ उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh